लालकुआं. विधायक नवीन दुम्का ने शनिवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के अंतर्गत लघु सिंचाई विभाग द्वारा नया गांव सम्मल और हिम्मतपुर मे 98 लाख 57 हजार की लागत से निर्मित सिंचाई गूलो का लोकार्पण किया।
जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता हल्द्वानी विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य लछमपुर अनिता बेलवाल, ग्राम प्रधान लछमपुर तनुजा पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंवरपुर दीशा बिष्ट, ग्राम प्रधान कुंवरपुर चित्रा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीतापुर कल्पना सामंत की उपस्थिति में हुआ.

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा उत्तराखंड प्रकाश गरजौला, भाजपा नेता इंदर बिष्ट, उपाध्यक्ष मंडी समिति रविंद्र रैकुनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन प्रसाद, अधिशासी अभियन्ता जी डी सिंह, सहायक अभियंता आर बी यादव, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश पांडे, गजेंद्र सामंत, जगदीश नौला, मंडल महामंत्री पान सिंह मेवाड़ी, हरेंद्र बिष्ट, अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नदंन गोस्वामी, नरेंद्र मेहरा, राजु पांडे, सौरव शर्मा, संजू ओलकिया, हर्षित पचवाडी सहित आदि क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
