भारतीय फिल्म जगत के मशहूर एक्टर राजीव कपूर का आज निधन हो गया है। राजीव के निधन की खबर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है, बताया जा रहा है कि राजीव की मौत दिल का दौरा पड़ने हुई है। उन्होने 58 वर्ष की उर्म में चेंबूर के इलेक्स अस्पताल में अंतिम सांसे ली हैं। राजीव के निधन पर नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजीव की तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होने राजीव के लिये आरआईपी लिखते हुए उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की है।
आपकों बता दें कि राजीव ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई हैं। उन्होने हिन्दी सिनेमा में बतौर अभिनेता, प्रड्यूसर और निर्देशक के रूप में काम किया था। राजीव ने 1983 में रिलीज हुई फिल्म एक जान है हम, से सिल्वर स्क्रीन पर बतौर अभिनेता के रूप में डेब्यू किया था। उन्होने साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली में लीड रोल प्ले किया था। इसके साथ ही आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस उनकी सबसे पाॅपूलर फिल्मों में से एक है।