हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में फरवरी से ओपीडी शुरू हो रही है। कोविड-19 की वजह से यहां सिर्फ कोरोना संक्रमितों का ही इलाज किया जा रहा था। लेकिन अब 1 फरवरी से अस्पताल में अन्य रोगों का भी उपचार किया जायेगा। ओपीडी के खुलने से अब सभी सेवाएं अपने पुराने ढर्रे पर आएंगी। और लोगों को पहले की तरह काफी राहत मिलेगी।
कुमांऊ की ऐपण कला अब महिलाओं के लिये स्वरोजगार का जरिया बनने जा रही है। इसके लिये केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है। हल्द्वानी में जिला उद्योग केंद्र ने महिलाओं को ऐपण कला पर आधारित 2 महीनों का तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया था। महिलाओं द्वारा यह कार्य पूरा किये जाने पर उन्हें भारत सरकार ने शिल्पी कार्ड एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए है।
नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने आज इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले किए हैं। एसएसपी ने जिले के 4 निरीक्षक और 4 उपनिरीक्षक के तबादले किये हैं। जिनमें उप निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा को काठगोदाम का थानाध्यक्ष बनाया गया है और भगवान सिंह महर को चैकी प्रभारी पीरुमदारा बनाया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी को एसओजी प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी ने अपना कार्यभार संभालने के बाद पहली बार तबादले किये है।
काठगोदाम क्षेत्र में जिला पंचायत, बैंक्वेट हॉल और शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने जा रही है। इसके साथ तल्लीताल में भी पार्किंग और होटल बनाने पर विचार किया जा रहा है। इस बात का निर्णय शुक्रवार को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में लिया गया है। बैठक में इसकी डीपीआर शासन को भेजे जाने का प्रस्ताव पास किया गया है। और साथ ही दो से तीन साल में यह काम पूरा करने के निर्देश दिये गये है।
नैनीताल के रामगढ़ में जिले की सबसे बड़ी फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट लगने जा रही है। इस यूनिट के जरिये अब यहां के फल राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनायेंगे। यह यूनिट पुरानी ब्लाक के भवन में स्थापित की जा रही है। यूनिट को स्थापित करने में रामगढ़ के 186 लोग अपना योगदान देने वाले है। यूनिट की कीमत करीबन 17 लाख से भी अधिक बताई जा रही है।
मुरादाबाद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, और 20 लोग घालय हुए है। हादसा उस वक्त का बताया जा रहा हैै, जब कुदंरकी से एक निजी बस मुरादाबाद की ओर जा रही थी। तभी नानपुर पुलिया के पास एक कैंटर ने बस को टक्कर मार दी। जिसके चलते बीच सड़क पर एक बड़ी दुर्घटना हो गई।
उत्तराखंड में राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, दरअसल सरकार, राज्य में विश्वविद्यालयों और काॅलेजों को खोलने की तैयारी कर रही है। इसके लिये शिक्षा मंत्रालय ने अपनी रूपरेखा प्रस्तूत कर दी है, और अपना काम शुरू कर दिया है। अब जल्द ही 10 मार्च से स्कूल और काॅलेज दोनों के खुलने की उम्मीद है।
नई दिल्ली में इजराइल दूतावास के पास हुए बम धमाके बाद, उत्तराखंड के चार जिलों में हाई अर्लट जारी कर दिया गया है। इसके लिये केन्द्रिय गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किये गये है। बताया जा रहा है कि आतंकी एक और घटना को अंजाम देने के लिये सीमावर्ती प्रदेशों की ओर भी आ सकते है। ऐसे में प्रदेश की सीमाओं पर कड़ा चैकिंग अभियान चलाया गया है। और सभी को अर्लट रहने का संदेश दिया गया है।
चमोली के जोशीमठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां गुस्से में आई एक पत्नी ने अपने पति का सिर फोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने सिलबट्टा उठाकर पति पर वार कर दिया। जिससे पति के सिर पर गम्भीर चोट आ गई और इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
हल्द्वानी के गौलापार इलाके में लोग बाघ के आतंक से परेशान है। परेशान ग्रामीणों ने आज वन संरक्षक जीवन चंद्र जोशी से बाग को आदमखोर घोषित करने की मांग की है और साथ ही गांव में बाघ को पकड़ने के लिये उचित व्यवस्थाएं बनाने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ महिलाओं के बाद जानवरों को निवाला बना रहा है। ऐसे में सभी का जीना मुश्किल हो रहा है।
जोशीमठ में हिमालय दर्शन के लिए शुरु हुई हेलीकॉप्टर सेवा, आज से दुबारा शुरु कर दी गई है। बताया जा रहा है कि संचालकों ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिये प्रशासन ने अनुमति नही ली थी। जिस कारण इसे बीते दो दिनों के लिये बंद कर दिया था। लेकिन अब हेलीकॉप्टर सेवा के लिए अनुमति मिल गई है। जिसके चलते आज से दुबारा इसका संचालन शुरू कर दिया गया है।
देहरादून में यातायात के लिये बेहद सख्त नियम बनाये गये है। यहां यातायात के नियमों का पालन न करने पर, अब चालक सीधा कैमरें की नजर में आ सकता है। दरअसल यातायात पर निगरानी के लिये यहां एक प्रवर्तन टीम का गठन किया गया है। इस टीम के सदस्यों ने शहर में बाइक से निगरानी शुरू कर दी है। टीम को यातायात नियमों का पालन न दिखने पर सीधे तस्वीरें लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
कोलकाता में एक शख्स ने नशे में धुत होकर अपने बेटे पर बम फेंक दिया। इस हमले में सख्स बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद शख्य की मौत हो गई। वहीं हमले के दौरान घायल बेटे का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। और पता लगाया जा रहा है कि आखिर व्यक्ति के पास बम कहां से आया
दिल्ली में किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा सरकार ने राज्य के 14 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। राज्य में इससे पहले तीन जिलों सोनीपत, पलवल और झज्जर में इंटरनेट सेवा बंद की गई थी। यह पाबंदी आज शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। इस तरह हरियाणा के 17 जिलों में आज शाम तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है। बताया जा रहा है कि हालातों की समीक्षा करने के बाद ही इंटरनेट सेवा शुरू करने पर फैसला किया जाएगा।