रामनगर के काॅर्बेट नेशनल पार्क में पक्षी गणना के दौरान एक नई प्रजाति का पक्षी मिला है। जानकारी के अनुसार कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 16 से 18 फरवरी तक पक्षी गणना का कार्य चलाया गया था। पक्षी गणना के दौरान विशेषज्ञों को पार्क के धनगढ़ी क्षेत्र में 16 फरवरी को एक नई प्रजाति का पक्षी मिला है। बताया जा रहा है कि इस पक्षी को यहां पहले कभी नहीं देखा गया था। विशेषज्ञों ने इस पक्षी के फोटो का मिलान कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की चिह्नित पक्षियों की सूची में सम्मिलित किया है।
विशेषज्ञों के मुताबिक इस पक्षी की प्रजाति येलो बेलिड फैरी फैंटल बताई जा राही है। पक्षी विशषेज्ञों के अनुसार यह नई प्रजाति का येलो बेलिड फैरी.फैंटल नामक पक्षी भारतीय उपमहाद्वीप के हिमालय और थाईलैंड, वियतनाम और म्यांमार आदि दक्षिण.पूर्व के भागों में पाया जाता है। इस पक्षी को भी उसी प्रजाति से जोड़कर देखा जा रहा है। यह आकार में लगभग 8 सेमी है। इसका निचला हिस्सा और सिर पीले रंग का है जबकि ऊपरी हिस्सा काला है। आंखों के चारों ओर भी काला रंग है। पूंछ काली और चौड़ी है, पूंछ पर पर सफेद रंग की धारियां भी हैं। इसे दुर्लभ पक्षियों की सूची में रखा गया है। नई प्रजाति के इस पक्षी के मिलने से काॅर्बेट प्रशासन बेहद उत्साहित है।