हल्द्वानी के टीपी नगर इलाके में देर रात एक शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव की छानबीन शुरू की। छानबीच के दौरान शव की शिनाख्त महेश चन्द्र के रूप में रूप हुई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनो को घटना की सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। परिजनों द्वारा बताया गया कि महेश चन्द्र बीती शाम से घर से गायब थे।

इसी बीच परिजनों ने टीपी नगर चौकी में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन रात भर खोजबीन के बावजूद भी लापता महेश की कोई जानकारी नही मिल पाई। इस घटना के बाद सुबह मृतक का शव घर से दो सौ मीटर दूर एक नहर में बहता मिला। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।
इसी बीच घटना की सूचन मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर मृतक की पहचान की। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक रामपुर रोड का निवासी बताया जा रहा है जिसके दो बच्चे होने की भी खबर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।