अल्मोड़ा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि यहां भतरोजखान इलाके में एक मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला शनिवार यानी आज सुबह का है, जब एक मैक्स वाहन भतरोजखान मार्ग में चलते-चलते अचानक अनियंत्रित हो गया।
इस दौरान वाहन चौड़ीघट्टी और मछोड़ के बीच क्वेराड़ीखान के पास खाई में जा गिरा। जिसके बाद इलाके में हड़कम्मप मच गया। हड़कम्मप के चलते सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर हादसे में गम्भीर रूप से घायल हुए पांच लोगों को फौरन अस्पताल भेजा। वहीं दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने से मृतकों के घर में कोहराम मचा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।