भारत में केन्द्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। दरअसल इस बार गैस सिलेंडर पर 25 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। और कॉमर्सियल सिलेंडरों के दाम 6 रूपये घटाए गए हैं। गैस सिलेंडर की यह नई दरें आज यानी 4 फरवरी से लागू कर दी गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के आगरा में 14 किलोग्राम घरेलू गैस रिलेंडर के दाम 732 रूपये हो गये है।
वहीं पटना में इसी सिलेंडर के दाम अब 817 रूपये हो गये है। आपकों बता दें कि इससे पहले भी तेल कंपनियों ने 1 फरवरी को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाये थे। लेकिन अब दुबारा सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया गया है।