हल्द्वानी. प्रदेश में पिछले तीन दिन से मौसम बेहद ठंडा था. अकसर इलाकों में बारिश और बर्फ़बारी भी हुई. जिसके चलते सूबे में कड़कड़ाती ठण्ड पड़ रही थी. लेकिन आज शनिवार से मौसम के मिजाज़ में तब्दीली देखने को मिलेगी। मौसम केंद्र ने मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि शनिवार को बारिश व बर्फबारी के आसार नहीं हैं.
शुक्रवार को शहर में दिनभर बारिश नहीं हुई. लेकिन ठंड से निजात भी नहीं मिली। सुबह से हल्की धूप खिली, लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर बाद धूप गायब रही। देर शाम के बाद न्यूनतम तापमान भी गिर गया। शुक्रवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 9 व 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अलगे तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। धूप खिली रहेगी और हवाएं चल सकती है। अभी तीन दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता